लखनऊ। सूर्य ग्रहण के बाद साल 2019 का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण अब 20 और 21 जनवरी की मध्यरात्रि को पड़ेगा। हालांकि यह भी भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में दिखाई देगा। बता दें, इस चंद्र ग्रहण को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि वैज्ञानिक इसे सुपर ब्लड वूल्फ मून का नाम दे रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपनी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए ग्रहण काल में जरूर करना चाहिए ये काम।
मंत्र का जाप करें
मंत्रों का जाप करने के लिए ग्रहण काल सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल के समय मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है।
इस दौरान आप गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ऐसा करने से सभी राशि के लोगों के दोष दूर होते हैं।
आप इस दौरान हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण भी कर सकते हैं।
ऐसा करने से भी विशेष लाभ मिलता है।
योग ध्यान करें
ग्रहण काल के दौरान मेडिटेशन और योग साधना कर सकते हैं।
इस समय में जो लोग साधना करते हैं उन्हें विशेष फल प्राप्त होता है।
दान करें
वैसे तो ग्रहण के वक्त बाहर निकलना मना होता है, लेकिन इस दौरान दान देने का विशेष महत्व है।
आप गुरु, ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं।
मान्यता है कि ग्रहण के वक्त या बाद में दान करने से सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
पढ़ाई शुरू करने के लिए अच्छा समय
अगर आप अपने बच्चे को पढ़ना, लिखना, चित्रकला, संगीत या कुछ भी शुरू कराना चाहते हैं, तो इसके लिए यह अच्छा समय है।
आप इसकी शुरुआत ग्रहण काल में कर सकते हैं।