1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मुख्तार अंसारी की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2015 में मां के नाम पर मऊ में खरीदा था

माफिया मुख्तार अंसारी की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2015 में मां के नाम पर मऊ में खरीदा था

यूपी के मऊ में सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई लगभग 24 करोड़ लागत की भूमि को भारी फोर्स बल के साथ कुर्क किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मऊ। यूपी के मऊ में सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई लगभग 24 करोड़ लागत की भूमि को भारी फोर्स बल के साथ कुर्क किया गया है। बता दें कि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित जमीन को मुख्तार अंसारी ने अपनी मां राबिया बेगम के नाम से 2015 में बैनामा करवाया था, बाद में उनके पुत्रों के नाम वसीयत में आ गया है। उसकी मां ने उक्त जमीन को मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम से वसीयत कर दिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी के नाम से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अपराध द्वारा अर्जित की गई 8880 वर्ग मीटर की भूमि जिस का वर्तमान में कीमत लगभग 24 करोड़ है। उस भूमि में आराजी संख्या 869 सा में 20×12 मीटर धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण हुआ है, जिसे प्रशासन ने जब्त नहीं किया है। आराजी संख्या 870, 871, 872, 873, 868 सा, की जब्ती करण किया गया है।

जमीन पर मस्जिद भी है, जिसे छोड़ दिया गया है: अपर पुलिस अधीक्षक

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी द्वारा हाईवे पर एक जमीन क्रय किया गया था, जो उसके मां के नाम से था। इसके बाद में वसीयत में उनके दोनों बेटे के नाम हो गए है। इसी थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी गैंगस्टर के मुलजिम है। उसी की विवेचना में प्रकाश में आया लगभग वर्तमान समय में 24 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। उसी जमीन में एक मस्जिद का निर्माण है, उसे जिला प्रशासन ने छोड़ दिया है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...