1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Magh Month 2022: माघ माह में देवी आराधना का पर्व गुप्त नवरात्र भी आएगा, जानिए तिथि

Magh Month 2022: माघ माह में देवी आराधना का पर्व गुप्त नवरात्र भी आएगा, जानिए तिथि

सनातन धर्म में माद्य मास को बहुत ही पुनीत माना जाता है। इस मास  प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालु कल्पवास करते है। कल्पवासी प्रतिदन संगम में स्नान के उपरान्त सूर्य उपासना और दान करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Magh Month 2022: सनातन धर्म में माद्य मास को बहुत ही पुनीत माना जाता है। इस मास  प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालु कल्पवास करते है। कल्पवासी प्रतिदन संगम में स्नान के उपरान्त सूर्य उपासना और दान करते है। यह प्रथा वैदिक काल से चली आ रही है। इस दौरान माद्य मास के कई व्रत और त्योहार पड़ते है। श्रद्धालु संगम तट पर रह कर औश्र गृहस्थ अपने घरों में रह व्रत और त्योहार का पालन करते है। विक्रम संवत 2078 के माघ मास का प्रारंभ मंगलवार 18 जनवरी 2022 से पुष्य नक्षत्र के साथ हो रहा है। माघ मास का समापन 16 फरवरी को दांडारोपिणी पूर्णिमा के साथ होगा।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

इस माह में अनेक व्रत, पर्वो का शुभ संयोग बनेगा। माघ माह में देवी आराधना का पर्व गुप्त नवरात्र भी आएगा। गुप्त नवरात्र 2 से 10 फरवरी तक रहेगा। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ तांत्रिक 10 महाविद्याओं को खुश करने की आराधना होती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्र पर खास योग बन रहा है। इस बार 19 साल बाद गुप्त नवरात्रि में राहु अपनी मित्र राशि वृषभ में स्थित है। गुप्त नवरात्रि के दौरान 5 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...