1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Shivratri 2022: आदिदेव महादेव की पूजा अर्चना का दिन है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2022: आदिदेव महादेव की पूजा अर्चना का दिन है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

दीन हीन दु:खहर्ता भक्तों पर शीघ्र कृपा बरसाने वाले आदिदेव महादेव की विधिवत पूजा अर्चना महाशिवरात्रि के दिन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Shivratri 2022: दीन हीन दु:खहर्ता भक्तों पर शीघ्र कृपा बरसाने वाले आदिदेव महादेव की विधिवत पूजा अर्चना महाशिवरात्रि के दिन किया जाता है। भक्तों में ऐसी आस्था है कि भगवान भोलेनाथ भक्तों का दुख हरते हैं, कष्ट काटते है। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि  का भक्तों को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार एक  इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और आदिशक्ति का विवाह हुआ था।  भगवान शिव शिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के बीच में भगवान शिव में अटूट आस्था रहती है। भक्त अपने संकटों से मुक्ति पाने के लिए भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है। हिंदू धर्म में सदियों से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि महाशिवरात्रि  का व्रत करने से सुहाग सदा अटल रहता है।  व्यक्ति काम, क्रोध व लोभ के बंधन से मुक्त होता है।

 महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022, मंगलवार को है। चतुर्दशी तिथि सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च 2022 को सुबह 1 बजे समाप्त होगी। बता दें निशिता काल 2 मार्च 2022 को 12:08 AM से 12:58 AM तक यानी यानी 50 मिनट तक रहेगा। निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...