1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Shivratri 2022 : इस महापर्व पर भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर की जाती है पूजा, रात भर किया जाता है जागरण

Maha Shivratri 2022 : इस महापर्व पर भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर की जाती है पूजा, रात भर किया जाता है जागरण

 भगवान शिव की श्रद्धा और समर्पण में मनाया जाने वाला त्योहार महा शिवरात्रि है। भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। व्रत और पर्व के रूप में मनाया जाने वाला ये त्योहार युगों पुराना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Shivratri 2022 : भगवान शिव की श्रद्धा और समर्पण में मनाया जाने वाला त्योहार महा शिवरात्रि है। भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। व्रत और पर्व के रूप में मनाया जाने वाला ये त्योहार युगों पुराना है।  स्त्री ,पुरुष ,बच्चे और वृद्ध सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते है। इस दिन शिवालों पर मेले का अयोजन होता और हर तरफ धूम मची रहती है। शिवालयों पर बजते घंटे और घड़ियाल से वातावरण गुंजायमान रहता है।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

भक्तों के द्वारा इस दिन शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।  इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाकर, पूरे दिन उपवास और रात भर जागरण के द्वारा मनाया जाता है। कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को हर-रात्रि और बोलचाल में ‘हेराथ’ या ‘हेरथ’ भी कहा जाता हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर मॉरीशस और नेपाल में भी एक सार्वजनिक अवकाश होता है। दुनियाभर में भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022, मंगलवार को है। चतुर्दशी तिथि सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च 2022 को सुबह 1 बजे समाप्त होगी। बता दें निशिता काल 2 मार्च 2022 को 12:08 AM से 12:58 AM तक यानी यानी 50 मिनट तक रहेगा। निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त होता है।

इन मंत्रों से करे भगवान शिव की पूजा
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...