1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है,जानिए इसके इफेक्ट

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है,जानिए इसके इफेक्ट

महाशिवरात्रि कल यानी 01 मार्च दिन मंगलवार को है। भगवान शिव की पूजा अर्चना और उनकी कृपा पाने के लिए यह सर्वोत्तम दिन है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Shivratri 2022 :  महाशिवरात्रि कल यानी 01 मार्च दिन मंगलवार को है। भगवान शिव की पूजा अर्चना और उनकी कृपा पाने के लिए यह सर्वोत्तम दिन है। महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी, राहु वृषभ राशि, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा। यह ग्रहों की दुर्लभ स्थिति है और विशेष लाभकारी  हैं।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आमतौर पर पंचग्रही योग शुभ फल देने वाले ही होते है लेकिन कभी-कभी ये योग निगेटिव इफेक्ट भी दे देते हैं। हालांकि इस बार मकर राशि (panch grahi yog) में मंगल, शनि, बुध, शुक्र और चंद्रमा की उपस्थिति में बनने वाला यह योग सभी के लिए सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।

महाशिवरात्रि के दिन पढ़ें ये शिव मंत्र
1. शिव मोला मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥

2. महामृत्युंजय मंत्र

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

3. रूद्र गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...