1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र का होगा समग्र विकास: रवींद्र जैन

महराजगंज:जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र का होगा समग्र विकास: रवींद्र जैन

By Editor-Vijay Chaurasiya 
Updated Date

महराजगंज: पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र के विकास के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर दर्जनों बार जन आंदोलन किया। अगर जनता ने मुझे इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनकर अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। शासन से पैरवी कर क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज, युवाओं के लिए खेल मैदान, जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तारबंदी, फुर्सतपुर बाजार का सुंदरीकरण, रेहांव नाले पर पुल एवं व्यायामशाला का निर्माण करवाया जाएगा।

पढ़ें :- 'आज कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है', मुरैना में पीएम मोदी का बड़ा हमला

उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड नं. 29 के जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी रवींद्र जैन ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिले का बहुप्रतीक्षित चानकी घाट पुल एप्रोच के अभाव में दम तोड़ रहा था। पुल तो बन गया था, लेकिन 17 वर्षों तक एप्रोच नहीं बन पाया था। किसान नेता सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में तीन चरणों मे 40 दिन ऐतिहासिक आंदोलन एवं 7 दिन तक जल सत्याग्रह किया गया।

तब जाकर एप्रोच बना। एप्रोच बनने से सैकड़ों गांव के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बल पर चानकी के किसानों को मुआवजा भी दिलाया गया। अब सड़क पिच हो रही है। युवाओं के दम पर बागापार से गोरखपुर सरकारी बस चलवाया गया।

श्रीनगर पुल एवं उसरहवा नर्सरी के लिये भी धरना/प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को मांग पत्र देकर बागापार में श्मशान घाट बनवाने बनवाने की मांग किया, जो बहुत जल्द बनकर तैयार होगा।

इसके अलावा सैकड़ों सामाजिक कार्य किए गए हैं। जनता ने इस बार मुझे जिला पंचायत का चुनाव जीताकर सेवा करने का मौका दिया, तो क्षेत्र के विकास में जी जान लगा दूंगा।

पढ़ें :- Manish Kashyap : आज भाजपा में शामिल होंगे मनीष कश्यप; बिहार में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...