1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तो क्या महाराष्ट्र को मिलेगा नया मुख्यमंत्री? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देवेंद्र फडणवीस के नाम की वकालत

तो क्या महाराष्ट्र को मिलेगा नया मुख्यमंत्री? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देवेंद्र फडणवीस के नाम की वकालत

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of maharashtra assembly) से पहले महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of maharashtra assembly) से पहले महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं। तब तक देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  को राज्य के “समग्र विकास” के लिए फिर एक बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है, फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो। नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, बावनकुले ने कहा कि जब तक मैं भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष हूं, फडणवीस को सीएम बनना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Maharashtra cabinet minister Chandrakant Patil) ने कहा था पार्टी ने भारी मन से फैसला किया है कि बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को फडणवीस के बजाय राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। वहीं अब बावनकुले की टिप्पणी ने विपक्षी दलों को बोलने का मौका दे दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वर्तमान सीएम शिंदे का कोई मूल्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है, तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। भाजपा ने 30 जून को घोषणा की कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व सीएम फडणवीस ने भी कहा था कि वह सरकार से बाहर रहेंगे, लेकिन कुछ ही घंटों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घोषणा की कि फडणवीस डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...