1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra CM Eknath Shinde: सीएम बनते ही एकनाथ शिंदे ने बदली ट्विटर पर तस्वीर, जानिए कारण

Maharashtra CM Eknath Shinde: सीएम बनते ही एकनाथ शिंदे ने बदली ट्विटर पर तस्वीर, जानिए कारण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने ट्विटर की तस्वीर को बदल दिया है। ट्विटर पर उन्होंने नई तस्वीर को लगाया है। नई तस्वीर में सीएम एकनाथ शिंदे बाला साहेब के चरणों पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने ट्विटर की तस्वीर को बदल दिया है। ट्विटर पर उन्होंने नई तस्वीर को लगाया है। नई तस्वीर में सीएम एकनाथ शिंदे बाला साहेब के चरणों पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल

कहा जा रहा है कि इस तस्वीर के जरिए उन्होंने उद्धव ठाकरे को संदेश दिया है कि वो बाला साहेब की विरासत को आगे ले जाएंगे। ऐसे में भविष्य में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उद्धव ठाकरे की विरासत उनसे छिन जाएगी? बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला।

पहले कहा जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे। हालांकि, अंतिम समय में एकनाथ शिंदे के हाथ में महाराष्ट्र की कमान सौंप दी गयी और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया।

महाराष्ट्र में हिन्दुत्व की नई पटकथा लिखते हुए भाजपा ने उद्धव ठाकरे को बड़ा संदेश दिया है। एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम बन चुके हैं। शिंदे खुद को सच्चा शिवसैनिक बताकर बाला साहेब की विरासत को आगे बढ़ाने की बात भी कह चुके हैं।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना: प्रियंका गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...