1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से हालात बदतर हो रहे है। प्रदेश में कोरोना वायरस ने तांडव मचा दिया है।संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने एक और विधायक की जान ले ली।

By अनूप कुमार 
Updated Date

मुंबई:  महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से हालात बदतर हो रहे है। प्रदेश में कोरोना वायरस ने तांडव मचा दिया है।संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने एक और विधायक की जान ले ली। कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का कोरोना की वजह से शुक्रवार रात निधन हो गया। अंतपुरकर नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट से विधायक थे। 55 साल के अंतपुरकर कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

कोरोना से जान गंवाने वाले रावसाहेब अंतपुरकर महाराष्ट्र के दूसरे विधायक हैं। उनसे पहले पंढरपुर से एनसीपी विधायक भारत भालके की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई थी।

अंतपुरकर 17 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनका इलाज नांदेड़ जिले के ही एक अस्पताल में चल रहा था।। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 58,993 थी, जबकि 301 लोगों ने इस वायरस की वजह से जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र इस वक्त पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में 50 हजार से ऊपर केस आ रहे हैं।

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...