1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र : पूर्ण लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला, उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र : पूर्ण लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला, उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकते हैं। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकते हैं।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13,301 बढ़कर 5,36,063 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 45,391 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2695148 पहुंच गयी है जबकि 301 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57329 हो गया है।

पिछले 24 घंटे में जिन 794 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 301, छत्तीसगढ़ में 91, पंजाब में 56, कर्नाटक में 46, गुजरात में 42, दिल्ली में 39, उत्तर प्रदेश में 36, राजस्थान में 32, मध्य प्रदेश एवं तमिलनाडु में 23-23, केरल में 22, झारखंड में 17 और आंध्र प्रदेश एवं हरियाणा में 11-11 लोग शामिल हैं।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,68,436 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 57,329 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 12,863, कर्नाटक में 12,813, दिल्ली में 11,196, पश्चिम बंगाल में 10,378, उत्तर प्रदेश में 9,039, पंजाब में 7,390 और आंध्र प्रदेश में 7,279 लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...