1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र सरकार ने नहीं दी प्लेन के इस्तेमाल की मंजूरी

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र सरकार ने नहीं दी प्लेन के इस्तेमाल की मंजूरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सरकार ने राज्यपाल को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, राज्यपाल गुरुवार को उत्तराखांड जाने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

वहीं, इसको लेकर भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को विमान से उतार दिया गया है। कुछ दिन बाद लोग ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज राज्य सरकार की प्लेन से देहरादून जाना था। मगर जब वह मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि उन्हें प्लेन से देहरादून के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके बाद उन्होंने कर्शियल फ्लाइट बुक की और फिर देहरादून के लिए रवाना हुए।

बताया तो यह भी जा रहा है कि राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में जाकर बैठ चुके थे, उसके कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि सरकार ने उन्हें इसकी इजाजत ही नहीं दी है। तब जाकर उन्हें खुद एक कमर्शियल फ्लाइट बुक करनी पड़ी। वहीं, इसको लेकर उद्धव सरकार और भाजपा के बीच तल्खी और बढ़ गयी है।

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...