1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना मामलों पर बोले NCP नेता नवाब मलिक- कड़े कदम उठाने को मजबूर

महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना मामलों पर बोले NCP नेता नवाब मलिक- कड़े कदम उठाने को मजबूर

आंकड़े बढ़ते रहे तो बेड की कमी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों के साथ बैठक की। जो भी निर्बंध लगाना है 2 दिन के बाद सरकार निर्णय लेगी। बता दें कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र की स्थिति वाकई बेहद ख़राब है।

By Manali Rastogi 
Updated Date

मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में अब यह महामारी नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, महाराष्ट्र लगातार बढ़ते मामलों की वजह से सबसे संक्रमित राज्य बना हुआ है, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे सरकार की चिंता कम नहीं हो रही। इस बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक का बयान सामने आया है।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

उनका कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले प्रतिदिन 50,000 के करीब होने जा रहे हैं। कड़े कदम उठाने के सिवा और कोई पर्याय नहीं है। आंकड़े बढ़ते रहे तो बेड की कमी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कल अधिकारियों के साथ बैठक की। जो भी निर्बंध लगाना है 2 दिन के बाद सरकार निर्णय लेगी। बता दें कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र की स्थिति वाकई बेहद ख़राब है। ऐसे में आज पुणे में 12 घंटे का कर्फ्यू लगा था, जोकि शुक्रवार शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक का था।

वहीं, देशभर में भी कोरोना के नए मरीज लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 89,129 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हुई। 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,58,909 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 है। वहीं, देश में कुल 7,30,54,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बना हुआ है क्योंकि यहां हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में भारत कुछ दिनों पहले तक टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर था। मगर मरीजों की बढ़ती रफ्तार के बाद अब देश तीसरे नंबर पर गया है। मालूम हो, पहले नंबर पर अमेरिका है, इसके बाद ब्राज़ील का नंबर है। अमेरिका और ब्राज़ील के बाद भारत है।

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...