शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा ने ये बड़ा दांव चला है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने का ऐलान किया।
Maharashtra New government: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा ने ये बड़ा दांव चला है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने का ऐलान किया।
हालांकि, उन्होंने खुद को इस मंत्रिमंडल से अलग रहने की बात कही लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने ट्वीट कर कहा कि, ‘एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी।
2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा. नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।’ इकसे साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया।
श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहेा कि, ‘भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।’