1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर बोले अखिलेश यादव-ये सत्ता की भूख का विषकाल

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर बोले अखिलेश यादव-ये सत्ता की भूख का विषकाल

: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। उधर, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास 40 से ज्यादा विधायक हैं। इन सबके बीच भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। उधर, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास 40 से ज्यादा विधायक हैं। इन सबके बीच भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

पढ़ें :- Asian Games 2023 : जेवल‍िन थ्रो इवेंट में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर कुमार जेना ने दिलाया सिल्वर मेडल

पढ़ें :- Sanjay Singh arrested: आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

हालांकि, विपक्षी दल के नेता इसको लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है। वीडियो में विधायक दिख रहे हैं और अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि, ‘जनमत के अपहरण से लेकर जनप्रतिनिधियों के अपहरण जैसी हो गयी है आज की राजनीति। ये सत्ता की भूख का विषकाल है।’

उधर, कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने भी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मीटिंग के बाद भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र में चल रही उठापटक के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...