1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: इस दिन होगा एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, इनका मंत्री बनना तय

Maharashtra Politics: इस दिन होगा एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, इनका मंत्री बनना तय

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उलटफेर के बाद एनकाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा। अभी तक चर्चा थी कि 17 या फिर 19 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है लेकिन अब 20 जुलाई की तारीख सामने आ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उलटफेर के बाद एनकाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा। अभी तक चर्चा थी कि 17 या फिर 19 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है लेकिन अब 20 जुलाई की तारीख सामने आ रही है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में दस से बारह लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक कैबिनेट तय न कर पाने के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के निशाने पर थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट विस्तार दो चरणों में किया जाएगा।

इसमें पहले चरण का शपथ ग्रहण मानसून सत्र से पहले होगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान भाजपा से छह और शिंदे गुट से भी करीब इतने ही विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल पहले चरण में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं यह देखने वाली बात यह होगी कि शिंदे समूह से कौन इस लिस्ट में शामिल होता है।

 

 

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...