1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राज ठाकरे से मिले फडणवीस, जानिए क्यों खास है ये मुलाकात

Maharashtra Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राज ठाकरे से मिले फडणवीस, जानिए क्यों खास है ये मुलाकात

राज ठाकरे की पार्टी मनसे को एकनाथ शिंदे कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए हैं। जल्द ही वहां पर मंत्रिमंडल विस्तार होना है। इन सबके बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) मनसे प्रमुख राज ठाकरे  (Raj Thakrey) से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। राज ठाकरे के दादर स्थित निजी आवास पर दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस ​मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पढ़ें :- Amausi Airport :21 अप्रैल से घरेलू फ्लाइटें नए टर्मिनल से भरेंगी उड़ान, तोड़ा जाएगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

कहा जा रहा है कि राज ठाकरे (Raj Thakrey) की पार्टी मनसे को एकनाथ शिंदे कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राज ठाकरे (Raj Thakrey)  के बेटे अमित ठाकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फडणवीस, राज ठाकरे  (Raj Thakrey)  का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे थे। दरअसल, ठाकरे की कुछ समय पहले ही एक सर्जरी हुई थी।

बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के दौरान राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच बातचीत की खबर सामने आई थी। हालांकि, तब यह कहा गया था कि शिंदे ने ठाकरे की तबीयत जानने के लिए फोन किया था। बता दें, राज ठाकरे लगातार उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हमलावर हैं। एकनाथ शिंदे ने भी हिंदुत्व को लेकर सवाल खड़े किए थे।

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...