1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले एनसीपी चीफ शरद पवार, जानिए कारण?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले एनसीपी चीफ शरद पवार, जानिए कारण?

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गयी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में वर्षा बंगले पर मुलाकात की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ गयी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में वर्षा बंगले पर मुलाकात की है। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि मराठा मंदिर संस्था को 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

पढ़ें :- हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है...इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बोले उद्धव ठाकरे

इस समारोह का आमंत्रण देने के लिए शरद पवार सीएम शिंदे से मिले हैं। ये प्रोग्राम 24 जून को मुंबई (Mumbai) में होना है। शरद पवार मराठा मंदिर संस्था के अध्यक्ष हैं। इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने ट्वीट किया कि मराठा मंदिर के अमृत महोत्सव की वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान समारोह का आयोजन करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

पढ़ें :- Maharashtra Politics: संजय राउत बोले-NCP छोड़ने वालों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध रणनीति का प्रयोग कर रहे शरद पवार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...