1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: अब रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया, संजय राउत पर शिंदे का तंज

Maharashtra Politics: अब रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया, संजय राउत पर शिंदे का तंज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति का सियासी पारा बढ़ गया है। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अब रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति का सियासी पारा बढ़ गया है। संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अब रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया है।

पढ़ें :- Bihar News : पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी आग, 6 जिंदा जले, मंजर दहला देगा

इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर संजय  राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अब कुछ सबूत मिलने पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा।

अधीर रंजन चौधरी ने किया समर्थन
संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, संजय राउत दृढ़ विश्वास और साहस के व्यक्ति हैं। हम संजय राउत के साथ हैं। अधीर रंजन ने कहा कि संजय राउत ने एक ही अपराध किया है कि वह भाजपा की डराने-धमकाने की राजनीति के आगे नहीं झुके हैं।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...