1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: दशहरा रैली में असली शिवसेना की लड़ाई, शिंदे और ठाकरे गुट आमने-सामने

Maharashtra Politics: दशहरा रैली में असली शिवसेना की लड़ाई, शिंदे और ठाकरे गुट आमने-सामने

महाराष्ट्र के इतिहास में आज पहली बार दशहरा की दो रैलियां दिखेंगी। इस रैली के जरिए असली शिवसैनिक होने का दावा भी किया जाएगा। दरअसल, शिंदे और ठाकरे गुट आज अलग—अलग जगहों पर दशहरा रैली करके अपनी ताकत दिखायेंगे और असली शिवसैनिक होने का दावा करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के इतिहास में आज पहली बार दशहरा की दो रैलियां दिखेंगी। इस रैली के जरिए असली शिवसैनिक होने का दावा भी किया जाएगा। दरअसल, शिंदे और ठाकरे गुट आज अलग—अलग जगहों पर दशहरा रैली करके अपनी ताकत दिखायेंगे और असली शिवसैनिक होने का दावा करेंगे। एक रैली शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे गुट आयोजित कर रहा है तो दूसरी रैली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में करने जा रहा है। वहीं, इस रैली को लेकर वहां गहमागहमी भी मची हुई है।

पढ़ें :- IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

इसके जरिए दोनों गुट अपनी ताकत भी दिखायेंगे। बता दें कि, बीते 30 जून को ​एकनाथ शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर वहां पर सरकार बना ली, जिसके कारण महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। वहीं, इसके बाद से ही शिंदे और उद्धव गुट के द्वारा असली शिवसैनिक होने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही शिंदे गुट ने पार्टी के नाम और निशान पर अधिकार के लिए चुनाव आयोग का रुख किया था लेकिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गए थे।

शिंदे गुट के सांसद का बड़ा दावा
इन सबके बीच शिंदे गुट के सांसद कुपान तुमाने ने बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने ठाकरे गुट के 5 विधायक और 2 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने दावा किया है। इस दावे के बाद वहां पर और ज्यादा सियासी हड़कंप मच गया है। दूसरी तरफ, ठाकरे और शिंदे गुट के नेता और कार्यकर्ता दशहरा रैली को मेगा शो बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...