1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: तो क्या मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर नहीं बन रही बात? फिर दिल्ली पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

Maharashtra Politics: तो क्या मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर नहीं बन रही बात? फिर दिल्ली पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए करीब 26 दिन बीते चुके हैं लकिन मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। इसको लेकर अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि शिंदे गुटा और भाजपा के बीच अभी मंत्रीपद बंटवारे को लेकर बातचीत नहीं हो पा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics:  महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए करीब 26 दिन बीते चुके हैं लकिन मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। इसको लेकर अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि शिंदे गुटा और भाजपा के बीच अभी मंत्रीपद बंटवारे को लेकर बातचीत नहीं हो पा रही है।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

वहीं, इसको लेकर अब विपक्षी भी निशाना साधना शुरू कर दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिर दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले वह मंत्रियों का ऐलान कर सकते हैं। शपथ लेने के बाद यह शिंदे की पांचवीं दिल्ली यात्रा है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Cm Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शपथ ली है तब से महाराष्ट्र में टू-मैन कैबिनेट ही है। शिवसेना के जो बागी विधायक शिंदे गुट में शामिल होकर उद्धव सरकार गिराने में मददगार साबित हुए उन्हें भी ईनाम दिया जाना है। वहीं भाजपा नेताओं का भी पर्दे के पीछे से योगदान रहा है। भाजपा मुख्यमंत्री पद का बलिदान पहले ही कर चुकी है।

अब सवाल है कि भाजपा को कैबिनेट में कितनी जगह मिलेगी। बता दें कि, एकनाथ शिंदे शिवसेना के 39 विधायकों के साथ उद्धव सरकार के विरोध में बिगुल फूंक दिया था, जिसके कारण महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...