1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: सामना का अनिल देशमुख से सवाल, वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री को जानकारी नहीं थी?

महाराष्ट्र: सामना का अनिल देशमुख से सवाल, वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री को जानकारी नहीं थी?

महाराष्ट्र में एंटीलिया केस के बाद से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस केस के बाद उद्धव सरकार कठघरे में खड़ी है। वहीं, एंटीलिया केस के बाद गिरफ्तार सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में एंटीलिया केस के बाद से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस केस के बाद उद्धव सरकार कठघरे में खड़ी है। वहीं, एंटीलिया केस के बाद गिरफ्तार सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी

भाजपा इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं, इन सबके बीच शिवसेना के मुख्यपत्र सामना ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सामना के जरिए कहा गया है कि सचिन वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इसकी जानकारी नहीं थी?

इसके साथ ही आगे लिखा गया है कि देशमुख को गृहमंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया है। साथ ही कहा गया है कि सचिन वाजे को इतने अधिकार कहां से मिले, इसकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि, महाराष्ट्र में एंटीलिया केस के बाद कई खुलासे हुए। इसमें राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

 

पढ़ें :- Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...