1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र को ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार ‘ से किया सम्मानित

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र को ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार ‘ से किया सम्मानित

महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने  गुरुवार को रंगशारदा सभागार मुंबई 'आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार ' लोक चेतना के साहित्यक स्वर के वरिष्ठ लेखक डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र को उनकी पुस्तक के लिए रजत पदक और  25000 रुपये  नगद राशि प्रदान की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने  गुरुवार को रंगशारदा सभागार मुंबई में  ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार ‘ लोक चेतना के साहित्यिक स्वर के वरिष्ठ लेखक डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र को उनकी पुस्तक के लिए रजत पदक और  25000 रुपये  नगद राशि प्रदान की है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी के तत्वावधान वर्ष 2022-2023 के चयन में महाराष्ट्र की पावन धरती पर हिन्दी लेखन कविता, गीत, निबंध, कहानी, उपन्यास, व्याकरण एवं पत्रकारिता के उत्कृष्ट लेखन हेतु मां सरस्वती के पुत्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार समारोह में साहित्य जगत के प्रकांड विद्वानों को शाल, सम्मान पत्र, नगद धनराशि चेक व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने ”आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार ”लोक चेतना के साहित्यक स्वर के वरिष्ठ लेखक डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र  को उनकी पुस्तक के लिए रजत पदक और रुपये 25000 रुपये नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार वितरण के दौरान  साहित्यकार डॉ. चित्रा मुद्गल, साहित्यकार डॉ. कन्हैया सिंह जौनपुर,अभिनेता आशुतोष राणा,गायक अनूप जलोटा ,अभिनेता मोहन जोशी (चाणक्य) व साहित्यकार  श्रीधर पराड़कर आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...