1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी की हुई सर्जरी, जानिए क्या थी परेशानी?

Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी की हुई सर्जरी, जानिए क्या थी परेशानी?

धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे। गुरुवार सुबह आठ बजे उनका सफल ऑपरेशन हुआ।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन का खिताबी मुकाबला जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक जून को घुटने की सर्जरी करवाई। आईपीएल के 16वें सीजन में वो घुटने की परेशानी से जूझते नजर आए थे। लिहाजा, आईपीएल का खिताबी मुकाबला जीतने के बाद उन्होंने मुंबई के डॉक्टर संपर्क किया। धोनी ने उसी डॉक्टर से परामर्श लिया है जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज किया है। उसके बाद सर्जरी करवाने का फैसला किया।

पढ़ें :- Dhoni News: धोनी का 11 साल पुराना जॉब लेटर सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व कप्तान की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे। गुरुवार सुबह आठ बजे उनका सफल ऑपरेशन हुआ। बता दें कि, धोनी ने डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से मुलाकात की। दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं। वही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का इलाज भी कर रहे हैं। वह ओलंपिक चैपियन नीरज चोपड़ा का भी 2019 में ऑपरेशन कर चुके हैं।

तो अब आईपीएल नहीं खेलेंगे धोनी?
सर्जरी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जल्द ही आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस पर चेन्नई के सीईओ ने कहा, सच कहूं, तो हम उस दिशा में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि हम उस चरण तक नहीं पहुंचे हैं। यह पूरी तरह से धोनी का फैसला होगा, लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि सीएसके में हमने इन चीजों पर विचार नहीं किया है।

 

पढ़ें :- MS Dhoni Birthday : धोनी को Raina ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, यादगार लहमों का वीडियो किया शेयर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...