नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में वह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ डांस करते दिख रहे हैं। पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ धोनी इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।
इस दौरान एक फंक्शन में धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ जमकर डांस करते हुए दिखे, इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी डांस किया। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है। सीएसके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- आईसीसी ने विराट कोहली को चुना दशक का वेस्ट खिलाड़ी, धोनी को इस पुरस्कार से नवाजा
इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘क्या इस वीडियो को देखते हुए हम लोग खुद को मुस्कुराने से रोक सकते हैं? बिल्कुल नहीं।’ हाल में धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में खेलते दिखे थे। धोनी ने सीएसके की कप्तानी की थी। यह साल सीएसके के लिए काफी मुश्किल भरा रहा और आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सीएसके की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई।