मैनपुरी उपचुनाव 2022 को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार में अखिलेश यादव के साथ अब शिवपाल यादव भी उतर गए हैं। दो दिन से शिवपाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर डिंपल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव 2022 को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार में अखिलेश यादव के साथ अब शिवपाल यादव भी उतर गए हैं। दो दिन से शिवपाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर डिंपल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
इसी क्रम में रविवार को शिवपाल यादव सैफई क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा सरकार को आड़ें हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि, एक हो जाओ, हम एक हो गए। वहीं, डिंपल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।
मैनपुरी में अखिलेश यादव ने छुए चाचा शिवपाल के पैर, मंच पर एकसाथ नज़र आए चाचा-भतीजा। pic.twitter.com/qNBcy90V2X
— Priya singh (@priyarajputlive) November 20, 2022
इसके बाद शिवपाल और अखिलेश बैठक करेंगे। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर आए हैं। अब उपचुनावों के नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिवपाल के फैक्टर का क्या असर रहा?