1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election 2022: नेताजी की तरह अखिलेश को भी कभी नहीं करूंगा निराश, जसवंतनगर में बोले शिवपाल यादव

Mainpuri by-election 2022: नेताजी की तरह अखिलेश को भी कभी नहीं करूंगा निराश, जसवंतनगर में बोले शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस चुनाव को लेकर यादव कुनबा भी एक हो गया। चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच भी दूरियां मिटती दिख रही हैं। दोनों नेता एक साथ मंच भी साझा कर रहे हैं और चुनाव प्रचार भी साथ कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस चुनाव को लेकर यादव कुनबा भी एक हो गया। चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच भी दूरियां मिटती दिख रही हैं। दोनों नेता एक साथ मंच भी साझा कर रहे हैं और चुनाव प्रचार भी साथ कर रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

जसवंतनगर में आज शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने ​समाजवादी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि, “मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अखिलेश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, मैं आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा।”

साथ ही कहा कि, “मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि मैं नेताजी से बचपन से जुड़ा हूं, आज हमारे बीच में नेताजी नहीं हैं, इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। यहां के कण-कण में नेताजी हैं।” शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि, “नेताजी के बहुत से किस्से हैं, जसवंतनगर में बहुत किस्से हैं, जिनसे हम सब जुड़े हैं, यहां से डिंपल को जिताना है।”

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...