मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,समय, सबको इतिहास बनाने का अवसर देता है। आज मैनपुरी की जनता को भी अवसर मिला है एक नया इतिहास बनाने का।
Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,समय, सबको इतिहास बनाने का अवसर देता है। आज मैनपुरी की जनता को भी अवसर मिला है एक नया इतिहास बनाने का।
उन्होंने बड़े-बड़े बंगले बना लिए लेकिन किसी गरीब का आवास नहीं बनवा सके। वो कभी संकट में सामने नहीं आए लेकिन अब इमोशनल करके मैनपुरी की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज प्रदेश में वह परंपरा बंद हो गई जब नौकरी निकलने पर एक परिवार झोला उठाकर वसूली करने निकल पड़ता था।
लेकिन आज बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कोई अवैध वसूली कर सके। मैं मैनपुरी को भाजपा परिवार में मिलाने के लिए आया हूं। जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं, सबका विकास और सबका सम्मान है।
सीएम ने शिवपाल यादव पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।