उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीते कई दिनों से चर्चा चल रही है कि अर्पणा यादव को भाजपा मैनपुरी से प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, कुछ लोग इस चर्चा को खारिज कर रहे हैं।
Mainpuri by-election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीते कई दिनों से चर्चा चल रही है कि अर्पणा यादव को भाजपा मैनपुरी से प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, कुछ लोग इस चर्चा को खारिज कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विधायक ममतेश शाक्य, राहुल राठौर, तृप्ति शाक्य, प्रेम सिंह शाक्य समेत कई नामों पर पार्टी में चर्चा चल रही है। इनमें से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है। दरअसल, मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सपा के इस अभेद्य किले को भेदने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। हालांकि, अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है।
रामपुर सीट पर भी होगा उपचुनाव
बता दें कि, आजम खान की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर में भी उपचुनाव होगा। रामपुर भी सपा का गढ़ कहा जाता है। इसको भेदने के लिए भाजपा बड़ी रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि, अभी सपा और भाजपा ने यहां पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।