मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने यहां से डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में भाजपा किसको यहां से चुनावी मैदान में उतारती है ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, इन सबके बीच अर्पणा यादव के नाम की खूब चर्चा हो रही है।
Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने यहां से डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में भाजपा किसको यहां से चुनावी मैदान में उतारती है ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, इन सबके बीच अर्पणा यादव के नाम की खूब चर्चा हो रही है।
कहा जा रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा अर्पणा यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमने-सामने होंगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है।
ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि, अर्पणा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वॉइन कर लिया था। वहीं, अब उनके मैनपुरी से उपचुनाव लड़ने की अटकले हैं।