मैनपुरी उपचुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शिवपाल यादव भी वहां पर प्रचार प्रसार तेज कर दिए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव पर सोमवार तंज कसा था। अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
Mainpuri bypoll 2022: मैनपुरी उपचुनाव 2022 (Mainpuri bypoll 2022: ) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी वहां पर प्रचार प्रसार तेज कर दिए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर सोमवार तंज कसा था। अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पलटवार किया है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि फुटबाल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे क्या? खेलना हो तो खेल लें समाजवादियों से। मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत और झगड़े का खेल खेलना आता है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आवास विकास के एक मैरिज होम में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद सम्मेलन में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बात करते हैं तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे। जहां चुनाव होगा वहीं जांच होगी।