1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन, अब सात जून तक रहेगी पाबंदी, जानिए किन-किन चीजों के लिए मिलेगी छूट

हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन, अब सात जून तक रहेगी पाबंदी, जानिए किन-किन चीजों के लिए मिलेगी छूट

कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह लॉकडाउन और बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत अब लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में दुकानें अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह लॉकडाउन और बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत अब लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में दुकानें अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी।

पढ़ें :- बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में

हालांकि इस दौरान दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले का पालन करना होगा। इसके साथ ही पांच जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। उधर, शॉपिंग मॉल्स भी नियमों के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। क्षेत्रफल के आधार पर लोगों को प्रवेश मिलेगा। वहीं एक व्यक्ति मॉल्स में एक घंटे ही रुक सकेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...