1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, सात महिलाओ की मौत, कई घायल

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, सात महिलाओ की मौत, कई घायल

कर्नाटक में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है। ट्रक और ऑटो रिक्शा की आमने सामने की टक्कर में ऑटो में सवार सात महिलाओ की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है।

By Sachin 
Updated Date

कर्नाटक में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है। ट्रक और ऑटो रिक्शा की आमने सामने की टक्कर में ऑटो में सवार सात महिलाओ की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बीदर स्थित चिट्टागुप्पा तालुका निवासी मजदूर महिलाये शुक्रवार रात अपना मजदूरी का काम करने के बाद अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान महिलाये एक ऑटो रिक्शा में सवार हो गई। जब ऑटो रिक्शा बेमलाखेडा के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर एकत्र लोगों ने घायलो को ऑटो रिक्शा से निकालकर किसी तरह पास के अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल हुई सात महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतको की पहचान 40 वर्षीय पार्वती, 36 वर्षीय प्रभावती, 60 वर्षीय रुकमणी, 55 वर्षीय इश्वरम्मा, 34 वर्षीय जगम्मा, 40 वर्षीय यदम्मा और 60 वर्षीय गुंडम्मा के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक महिलाओ के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा हादसे में ऑटो रिक्शा के चालक सहित कई अन्य लोग भी घायल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...