नई दिल्ली। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं ऐसे में जब सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में जाते हैं तो उस संक्रांति, मकर संक्रांति कहते हैं। इस दिन से खरमास समाप्त हो जाता है और सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन से ही सभी समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। जानिए इस बार किस दिन पड़ रही है मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त?
किस दिन पड़ रही है मकर संक्रांति-
14 को रात्रि में 02 बजकर 10 मिनट पर सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को उदय तिथि पड़ने के कारण मकर संक्रांति 15 को ही मनाई जानी चाहिए। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी प्रातःकाल से सूर्यास्त तक रहेगी। पूरे दिन पर्व का शुभ मुहूर्त है।
इन चीजों का करें दान
इस महापर्व पर दान का बहुत महत्व है।
गरीबों में ऊनी वस्त्र का दान करें।
कम्बल का वितरण करें।
जगह जगह गरीब जनों को खिचड़ी खिलाएं।
इस दिन दान करने से सूर्य तथा शनि दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।