1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti Nakshatra 2022 : इस नक्षत्र में हो रही है मकर संक्रांति की शुरुआत, बहुत शुभ संयोग है

Makar Sankranti Nakshatra 2022 : इस नक्षत्र में हो रही है मकर संक्रांति की शुरुआत, बहुत शुभ संयोग है

प्राचीन काल से ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है।  मकर संक्रांति का पर्व इस साल शुक्रवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है, जो कि शाम 08 बजकर 18 मिनट तक होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makar Sankranti Nakshatra 2022 :  प्राचीन काल से ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है।  मकर संक्रांति का पर्व इस साल शुक्रवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है, जो कि शाम 08 बजकर 18 मिनट तक होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार नक्षत्रों की गणना में इस पावन पर्व पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है। नक्षत्र का स्वामी स्वामी चंद्रमा है और नक्षत्र की राशि का स्वामी शुक्र है।इस दिन ब्रह्म योग और आनंदादि योग का भी निर्माण हो रहा है।कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए आनंदादि योग को शुभ माना गया है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

ज्योतिषीय गणना के अनुसार,इस दिन भगवान सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के दौरान सूर्यदेव की पूजा भी बहुत फलदायी होती है। मकर संक्रांति के इस दिन गंगा स्नान करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। इसलिए इस दिन दान, जप-तप का विशेष महत्व है।दान देने के लिए यह दिन विशेष रूप फलदायी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...