1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Makhana Benefits : मखाना खाने से तनाव कम होता है, कई तरह के फायदे मिलते हैं

Makhana Benefits : मखाना खाने से तनाव कम होता है, कई तरह के फायदे मिलते हैं

मखाना देखने में सुंदर, खाने स्वादिष्ट और सेहत के लिए रामबाण है।  अधिकतर लोग व्रत उपवास में मखाने के व्यंजन खाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makhana Benefits : मखाना देखने में सुंदर, खाने स्वादिष्ट और सेहत के लिए रामबाण है।  अधिकतर लोग व्रत उपवास में मखाने के व्यंजन खाते है। मखाना एक लोकप्रिय नाश्ता है। मखाने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस  भी भरपूर मात्रा में होते हैं। कैल्शियम, खास रूप से, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। मखाने ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं।

पढ़ें :- 56 साल की उम्र में येएक्‍ट्रेस बनी मां , डॉक्‍टर भी हैं हैरान

मखाना खाने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। तनाव के लिए यह रामबाण है। जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सोते समय गर्म दूध के साथ 4-5 मखाने खाने चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट 4 मखानों का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।

सुबह खाली पेट मखाना खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। खाली पेट में खाना खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...