अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का शो 'मूविंग इन विद मलाइका' चर्चाओं में हैं। हाल में ही इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसकी खूब चर्चित रहा है। इसमें नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए। इस दौरान तीनों आपस में बात करते हुए दिख रही हैं, जिसको लेकर नोरा नाराज होकर चली जाती हैं।
Malaika and Nora Fatehi: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ चर्चाओं में हैं। हाल में ही इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसकी खूब चर्चित रहा है। इसमें नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए। इस दौरान तीनों आपस में बात करते हुए दिख रही हैं, जिसको लेकर नोरा नाराज होकर चली जाती हैं।
इस छोटो से प्रोमो का वीडियो समाने आने के बाद सभी लोग असमंजय में हैं। वे सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो नोरा गुस्सा होकर चली गईं। हालांकि, वीडियो में टेरेंस उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाते हैं। इसके बाद नोरा के इस बर्ताव पर मलाइका ने उन्हें कभी नरम कभी गर्म मिजाज वाली बताया।
वहीं, अब नोरा फतेही का रिएक्शन इस पर आया है। नोरा ने मलाइका के साथ की जा रही अपनी तुलना पर कहा कि दोनों अभिनेत्रियों की तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है, जो अक्सर लोग करते है। नोरा कहती हैं, ‘मलाइका ने वह किया, जो शायद मैं कभी नहीं कर सकती।’ वह बॉलीवुड की शान हैं और बॉलीवुड की विरासत है और हमेशा रहेंगी। हम समय को बदल नहीं सकते हैं। उनकी एक अलग पहचान है और मेरी एक अलग पहचान है।