1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मलाइका अरोड़ा ने बताया खुद के फिट रहने का राज, अब इन्हें ही करें फॉलो

मलाइका अरोड़ा ने बताया खुद के फिट रहने का राज, अब इन्हें ही करें फॉलो

आज 47 की उम्र में भी मलाइका काफी फिट और ग्लैमरस लगती हैं। मलाइका अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वो फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं।

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। मलाइका की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। आज 47 की उम्र में भी मलाइका काफी फिट और ग्लैमरस लगती हैं। मलाइका अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वो फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। उनका कहना है कि फिट रहने के लिए क्या-क्या करती हैं।

पढ़ें :- Video: भूख लगते की Shraddha Kapoor लगीं चिलाने, भीड़ में बोलीं ड़ में मांगने लगीं पिज्जा...

पढ़ें :- Surbhi Chandna Wedding: मांग में सिंदूर हाथ में चूड़ा वेस्टर्न आउटफिट में एक्ट्रेस ने गिराई बिजली

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड करते हुए तीन टिप्स बताएं हैं। उन्होंने लिखा कि वो अपने दिन की शुरुआत सही समय पर करती हैं, वर्क आउट सही तरीके और सही समय पर करती हैं और साथ ही सही डाइट लेती हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इनमें से किसी भी चीज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है लेकिन आपको क्या लगता है इसमें से सबसे जरूरी क्या है?

पढ़ें :- Arundhati Nair जिन्दगी और मौत से लड़ रही जंग, एक्सीडेंट के चलते हालत गंभीर

मालूम हो, आज ही मलाइका अरोड़ा ने कोरोना की पहली डोज लगवाई है। उन्होंने मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में कोरोना की पहली खुराक ली। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने कोविड-19 की पहली डोज ली क्योंकि हम सब इसमें एक साथ हैं। चलो युद्धाओं हम सब इस वायरस के विरुद्ध इस लड़ाई को जीतें। आप भी अपनी डोज लेना ना भूलें (साथ में फ्रंटलाइन वर्कर्स का बहुत बहुत धन्यवाद जोकि एक स्माइल के साथ ये काम कर रहे हैं।) शुर्किया (और हां मैं वैक्सीन लेने के लिए योग्य हूं।)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...