1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Viral Video: घाघरा पहन Malaika Arora ने ढाया कहर, फैशन वीक में फैन्स हुए दीवाने

Viral Video: घाघरा पहन Malaika Arora ने ढाया कहर, फैशन वीक में फैन्स हुए दीवाने

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मलाइका (Malaika Arora) का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। मलाइक अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक फैशन वीक में शिरकत की जहां उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इस वीडियो को देखकर नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मलाइका (Malaika Arora) का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

दरअसल, मलाइक अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक फैशन वीक में शिरकत की जहां उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इस वीडियो को देखकर नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने लहंगा पहना हैं और बालों में गजरा लगाया हुआ है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने चार-चांद लगा दिए।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रैप पर इतने ठुमके लगाए कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को देख वहां मौजूदा लोग खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी जमकर डांस किया।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, मलाइका अरोड़ा जमकर डांस कर रही हैं और उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं।

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल गए और फैंस ने कमेंट कर पूरा बॉक्स भर दिया है। कई यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स उनके डांस की।

 

पढ़ें :- Amar Singh Chamkila Trailer Out : दिलजीत-परिणीति की मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आउट, जानें मूवी की रिलीज डेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...