कांग्रेस को नया अध्यक्ष जल्द ही मिल जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मल्किार्जुन खड़के (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने सामने हैं। इसमें खड़के का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया है। जी-23 समूह के भी नेता खड़के के समर्थन में उतरे हैं। शशि थरूर भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि खड़ेग का वरिष्ठ नेता स्वागत कर रहे हैं और उनका नहीं।
नई दिल्ली। कांग्रेस को नया अध्यक्ष जल्द ही मिल जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मल्किार्जुन खड़के (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) आमने सामने हैं। इसमें खड़के का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया है। जी-23 समूह के भी नेता खड़के के समर्थन में उतरे हैं। शशि थरूर भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि खड़ेग का वरिष्ठ नेता स्वागत कर रहे हैं और उनका नहीं।
जी-23 समूह के सदस्य मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के समर्थन में खुलकर बयानबाजी की है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
मनीष तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को लेकर कहा कि वह पार्टी को अध्यक्ष के तौर पर स्थिरता प्रदान करने में सक्षम होंगे। एक अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी ‘सुरक्षित हाथों’ में होगी। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी खड़गे के समर्थन में खुलकर आए हैं। नामांकन के दिन भी गहलोत खड़गे के साथ दिखे थे।