1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3.  Malmas 2022: 14 जनवरी को समाप्त होगा मलमास, शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगेंगे

 Malmas 2022: 14 जनवरी को समाप्त होगा मलमास, शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगेंगे

सूर्य देव की चाल बदलने से पिछले एक माह से मांगलिक कार्यों पर जो विराम लगा हुआ था वो अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। सूर्य देव 14 जनवरी 2022 को 2.28 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंग।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malmas 2022 : सूर्य देव की चाल बदलने से पिछले एक माह से मांगलिक कार्यों पर जो विराम लगा हुआ था वो अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। सूर्य देव 14 जनवरी 2022 को 2.28 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंग। 15 जनवरी के बाद से विवाह (Vivah), मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलने लगेंगे।  इस इस साल का पहला विवाह मुहूर्त 22 जनवरी को रहेगा। पूरे साल विवाह के लिए 71 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसी के साथ् मलमास पूर्ण होने पर मुंडन आदि मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

जनवरी : 22, 23, 24, 25 कुल चार दिन मुहूर्त।
फरवरी : 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22 कुल 11 दिन मुहूर्त।
मार्च : 4 व 9 मार्च कुल दो दिन मुहूर्त।
अप्रैल : 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 कुल 11 मुहूर्त।
मई : 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई
कुल 15 दिन मुहूर्त।
जून : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23, 24 कुल 12 मुहूर्त।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...