1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mamta Banerjee ने विपक्षी एकता के मंसूबों पर फेरा पानी, कहा- नीतीश कुमार से बैर नहीं, कांग्रेस-लेफ्ट की खैर नहीं

Mamta Banerjee ने विपक्षी एकता के मंसूबों पर फेरा पानी, कहा- नीतीश कुमार से बैर नहीं, कांग्रेस-लेफ्ट की खैर नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूरे देश में घूम-घूमकर इन दिनों विपक्षी एकता की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली का दौरा कर विभिन्न दलों के करीब एक दर्जन नेताओं के साथ अलग-अलग मुलकात की। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पूरे देश में घूम-घूमकर इन दिनों विपक्षी एकता की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली का दौरा कर विभिन्न दलों के करीब एक दर्जन नेताओं के साथ अलग-अलग मुलकात की। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में होने वाली एक रैली में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भी शामिल होने की भी संभावना है।

पढ़ें :- UP Board 10th 12th Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं के 89.55 फीसदी तो 12वीं के 82.60 प्रतिशत छात्र पास

हालांकि, इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की मुखिया (Trinamool Congress chief) ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। उनकी पार्टी ने ना सिर्फ उन्हें प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार माना है, बल्कि उन्होंने खुद कांग्रेस और लेफ्ट जैसी विपक्षी पार्टियों के साथ हाथ मिलाने से परहेज के संकेत दिए हैं।

कल कोलकाता में आयोजित पार्टी की एक महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  की ही तरह विपक्षी एकता की वकालत जरूर की, लेकिन उन्होंने जिन दलों के नाम लिए उनमें मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ही गायब रही। इसके अलावा उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि 2024 में लेफ्ट के साथ भी उनका गठबंधन नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  और हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के अलावा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) , राजद के तेजस्वी यादव और अन्य नेता बीजेपी (BJP) को 2024 में सत्ता से बेदखल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress ) का साथ देंगे।

ममता के नेतृत्व में ही भाजपा से मुकाबला संभव : टीएमसी

टीएमसी प्रमुख (TMC Chief ) ने कहा कि मैं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) , हेमंत सोरेन और कई अन्य लोग 2024 में एक साथ आएंगे। सभी विपक्षी दल भाजपा (BJP) को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ बीजेपी (BJP)। भाजपा (BJP) का 300 सीटों का अहंकार को तोड़ेंगे। 2024 में खेला होबे। ममता के बोलने से पहले सुदीप बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी सहित टीएमसी (TMC) के सभी नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि विपक्षी दल ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही भाजपा के खिलाफ लड़ सकते हैं।

पढ़ें :- डीडी न्यूज का Logo के केसरिया रंग पर बवाल, TMC सांसद बोले- 'यह अब प्रसार भारती नहीं है, यह प्रचार (प्रेपोगेंडा) भारती है!'

बीजेपी बहाने ममता का कांग्रेस पर भी तंज

टीएमसी प्रमुख (TMC Chief ) ने कहा कि वे (BJP) हमेशा कहते हैं कि उनके पास 300 सीटें हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि राजीव गांधी के पास 400 सीटें थीं लेकिन अगले चुनाव में कांग्रेस हार गई। बीजेपी (BJP)  भी हारेगी। इन राज्यों में उन्हें 100 सीटों का नुकसान होगा। देश के अन्य हिस्सों की पार्टियां भी जल्द ही हमारे साथ आएगी।

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) की विभिन्न नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने बेरोजगारी, ईंधन की कीमतों में वृद्धि की। हमें अभी बुलेट ट्रेन (Bullet Train)दिखाई नहीं दे रही है लेकिन हम बुलेट ट्रेन की गति से उनके झूठ को फैला हुआ देख रहे हैं। वे देश बेचते हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात करते हैं।

 

पढ़ें :- ब्रज के चहुंमुखी विकास के लिए रहूंगी तत्पर, भाजपा ने विलुप्त धरोहरों को संजोया : हेमा मालिनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...