1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया, ट्वीट कर लिखा…

लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया, ट्वीट कर लिखा…

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों विवादों में लगातार घिरते जा रहे हैं। पिछले दिनों इसके कई घरों में CBI ने छापा मारा था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों विवादों में लगातार घिरते जा रहे हैं। पिछले दिनों इसके कई घरों में CBI ने छापा मारा था। इसी क्रम में इन दिनों लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद से मनीष सिसोदिया भड़क गए हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के शव पहुंचने से पहले गाजीपुर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

उन्होंने ट्वीट लिखते हुए कहा कि ‘आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है कि सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’

पढ़ें :- हम लोगों का गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...