1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मनोज तिवारी ने कंगना रनौत को दी बड़ी नसीहत , बोले- ‘हमारे देश की संस्कृति ये नहीं’

मनोज तिवारी ने कंगना रनौत को दी बड़ी नसीहत , बोले- ‘हमारे देश की संस्कृति ये नहीं’

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। इसकी वजह से बीते साल उन पर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  की इसी बेबाकी पर भाजपा सांसद  और गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी राय रखते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  को नसीहत दी और उनके व्यवहार को गलत बताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। इसकी वजह से बीते साल उन पर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है, लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  की इसी बेबाकी पर भाजपा सांसद (BJP MP) और गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी राय रखते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  को नसीहत दी और उनके व्यवहार को गलत बताया है।

पढ़ें :- Nysa Devgan को बर्थडे से पहले ही मम्मी काजोल ने दिया बड़ा सरप्राइज, शेयर की क्यूट तस्वीर

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर भाषा की मर्यादा होनी चाहिए। एक कलाकार का अपना धर्म होता है। अगर राजनीति में आ जाएं तो बात अलग है।अपने विचारों को इतना बेबाक नहीं रखना चाहिए कि सीधे किसी पर वार करें।

ऐसे बात करना हमारे देश की संस्कृति नहीं

वे आगे कहते हैं, सुशांत के बारे में उन्होंने जो बातें कीं वह समझ आती थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका जो रवैया था वह काफी हार्ड था। वह ठीक नहीं था। मर्यादा का पालन करना चाहिए। अपनी बात कहिए, लेकिन किसी का अनादर से नाम लेना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है।‘

कभी-कभी मर्यादा खो देती हैं कंगना रनौत

पढ़ें :- Aarti Singh Wedding: शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची Aarti Singh, भगवान से की पूजा अर्चना

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आगे कहा, अगर कोई मुख्यमंत्री के पद पर है उसे सम्मान देना आवश्यक है, उसके पद की गरिमा है। कोई प्रधानमंत्री के पद पर है उनके साथ भी ऐसा है। विरोध करिए, लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए। कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  भाषा में मर्यादा में खो देती हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  जल्द ही एकता कपूर के शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को होस्ट करने वाली हैं। वहीं उनकी फिल्में ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...