नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद से ही मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाने के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन कोरोना संकट की वजह से इस प्रक्रिया को पूरा करने में देरी हो गयी। वहीं आज आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे मनोज तिवारी की जगह लेंगे। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में काउंसलर हैं। हालांकि मनोज तिवारी ने तुरंत बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उस समय पार्टी कमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया था।
बीजेपी ने बदले कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष
दिल्ली भाजपा के साथ साथ बीजेपी ने कई राज्यों में बदलवा किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जहां दिल्ली कमान आदेश गुप्ता को सौंपी वहीं विष्णु देव साय को बनाया गया छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष, यही नही एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया।