HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा ईदगाह विवाद: माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस अलर्ट, आगरा जोन के 8 जिलों में सख्ती

मथुरा ईदगाह विवाद: माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस अलर्ट, आगरा जोन के 8 जिलों में सख्ती

कृष्ण जन्मभूमि-शादी ईदगाह विवाद में हिंदू संगठनों की ओर से दाखिल अर्जी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही आगरा-मथुरा बल्कि जोन के 8 जिलों को अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एडीजी (आगरा जोन) राजीव कृष्ण ने आगरा जोन के सभी 8 जिलों के लिए सख्त निर्देश दिए है, जिसमें मथुरा भी शामिल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। कृष्ण जन्मभूमि-शादी ईदगाह विवाद में हिंदू संगठनों की ओर से दाखिल अर्जी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही आगरा-मथुरा बल्कि जोन के 8 जिलों को अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एडीजी (आगरा जोन) राजीव कृष्ण ने आगरा जोन के सभी 8 जिलों के लिए सख्त निर्देश दिए है, जिसमें मथुरा भी शामिल है।

पढ़ें :- Shubman Gill ODI Ranking: खत्म हुई बाबर आजम की बादशाहत, शुबमन गिल बनें वनडे के नए किंग

उन्होंने कहा कि विवादित स्थलों के साथ ही सभी जगहों को सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 8 जिलों में पुलिस को अलर्ट पर रहने के साथ ही असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, यदि कोई धर्म के नाम पर सामाजिक सद्भव बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि, पुलिस ने ऐसे समय पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया है जब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा के दिनेश शर्मा की ओर से ताजा याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि हिंदू होने के कारण उन्हें ईदगाह में पूजा का अधिकार है क्योंकि यह पहले मंदिर था।

उन्होंने कहा, संविधान के मुताबिक मुझे पूजा का अधिकार है। कुछ अन्य याचिकाएं भी दायर की गई हैं, जिनमें ईदगाह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और यहां लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की इजाजत की मांग की गई है।

 

पढ़ें :- योगी के मंत्री ने दिया जवाब- अंग्रेजी भाषा किसी पर भी थोपी नहीं जा रही है, सदन का कार्य हिंदी भाषा में ही होगा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...