1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या को इस तरह स्नान करने से मिलता है मोक्ष्, जानिए शुभ मुहूर्त

Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या को इस तरह स्नान करने से मिलता है मोक्ष्, जानिए शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में मनाये जाने वाले हर पर्व और व्रत की विशेष महिमा है। वैदिक काल से ही भक्त गण शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन करते हुए हजारों वर्षों से लोग इसका पालन करते आ रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mauni Amavasya 2022 : सनातन धर्म में मनाये जाने वाले हर पर्व और व्रत की विशेष महिमा है। वैदिक काल से ही भक्त गण शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन करते हुए हजारों वर्षों से लोग इसका पालन करते आ रहे है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि  पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन व्रत कर मौन धारण करने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या का संबंध शनिदेव महाराज और पितरों से है। इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान आदि करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त साल 2022
मौनी अमावस्या साल 2022 : 01 फरवरी 2022, दिन मंगलवार

मौनी अमावस्या पूजा समय
अमावस्या तिथि शुरू : 31 जनवरी, 02:15 PM
अमावस्या तिथि समाप्त : 01 फरवरी, 11:15 PM

इस दिन मां गंगा में मौन स्नान और दान करने से देवता गण प्रसन्न होते है और वो मोक्ष का वरदान देते है। इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मौन धारण करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र तुलसी की 108 बार परिक्रमा करने से मनवांक्षित फल प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...