1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या के दिन पवित्र तुलसी की परिक्रमा करने से होता है मनवांक्षित फल प्राप्त

Mauni Amavasya 2022 : मौनी अमावस्या के दिन पवित्र तुलसी की परिक्रमा करने से होता है मनवांक्षित फल प्राप्त

मां गंगा में डुबकी लगा कर मोक्ष तक की यात्रा पूरी करने का  विशेष पर्व मौनी अमावस्या है। प्रयागराज के संगम तट पर इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान और पूजा-पाठ के लिए जुटती है। मौनी अमावस्या का बहुत ही पौराणिक महत्व है। इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mauni Amavasya 2022 : मां गंगा में डुबकी लगा कर मोक्ष तक की यात्रा पूरी करने का  विशेष पर्व मौनी अमावस्या है। प्रयागराज के संगम तट पर इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान और पूजा-पाठ के लिए जुटती है। मौनी अमावस्या का बहुत ही पौराणिक महत्व है। इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा में मौन स्नान और दान करने से देवता गण प्रसन्न होते है और वो मोक्ष का वरदान देते है।  इस बार 1 फरवरी को मौनी अमावस्या पड़ रही हैं। इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन मौन धारण करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र तुलसी की 108 बार परिक्रमा करने से मनवांक्षित फल प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त साल 2022
मौनी अमावस्या साल 2022 : 01 फरवरी 2022, दिन मंगलवार

मौनी अमावस्या पूजा समय
अमावस्या तिथि शुरू : 31 जनवरी, 02:15 PM
अमावस्या तिथि समाप्त : 01 फरवरी, 11:15 PM

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...