मेष : आज आप कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे जीवन जीने की शैली का ज्ञान होगा। भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निराशा से आज घबराएं नहीं।
वृषभ : वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें।
मिथुन : कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। व्यय की अधिकता के कारण धन संचय नहीं हो पाएगा। वास्तविकता से आज दूर न भागें।
कर्क : कारोबार में इजाफा होगा। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों के निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं।
सिंह : भागीदारी के कार्यों में आप और आपके भागीदार खूब परिश्रम करेंगे। वसूली से संबंधित कार्यों को हल करने से जुड़ी व्यस्तताएं भी काफी रहेंगी। क्षमता से ज्यादा काम न करें।
कन्या : व्यवसाय व करियर में आप धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। शेयर बाजार, ट्रेडिंग वगैरह में अटके हुए लाभ आपको मिल सकेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर लापरवाही न बरतें।
तुला : आप अपने कामकाज में सबसे अधिक एकाग्रता रखेंगे। आयात-निर्यात के कार्यों के लिए दिन काफी अच्छा है। आज नए अवसर की तलाश में बैठकर अपना समय न गंवाएं।
वृश्चिक : कार्यों में वृद्धि होगी। कर्ज लिए हुए पैसों के लेन-देन में सहूलियत रहेगी। अपने प्रोडक्ट या सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए खर्च की तैयारी रखें।आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें।
धनु : आप वाहन अथवा इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीद करेंगे, जिससे खर्च बढ़ेंगे। व्यापार में सफलता हासिल कर सकेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला आज न लें।
मकर : नौकरी या कारोबार में लगे जातकों को इस समय सफलता मिलेगी। सीनियर्स के साथ काफी अच्छे संबंध रहेंगे। आज व्यापार में कोई छोटा-मोटा परिवर्तन भी न करें।
कुंभ : आप अपनी कार्यकुशलता और जादुई वाणी से तरक्की के रास्ते तैयार करते हुए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों के साथ संवाद में कोई कमी न रखें।
मीन : आज व्यापार में आप कोई छोटे-मोटे परिवर्तन अथवा नया काम करने का विचार करेंगे। फिलहाल जोखिम उठाने के लिए पर्याप्त साहस की कमी है।