HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती के खास रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल, बसपा ने किया था निष्कासित

मायावती के खास रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में हुए शामिल, बसपा ने किया था निष्कासित

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस (Congress) ने तैयारी शुरू कर दी है। चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस (Congress) नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, इस बीच बसपा (BSP) को बड़ा झटका लगा है। बसपा से निष्कासित और मायावती के करीबी नेता नकुल दुबे (Nakul Dubey) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस (Congress) ने तैयारी शुरू कर दी है। चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस (Congress) नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, इस बीच बसपा (BSP) को बड़ा झटका लगा है। बसपा से निष्कासित और मायावती के करीबी नेता नकुल दुबे (Nakul Dubey) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली।

पढ़ें :- खालिस्तानी अमृतपाल ने सांसदी बचाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; याचिका में 60 दिन वाले नियम का दिया हवाला

बता दें कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नकुल दुबे (Nakul Dubey) की गिनती ब्राह्मण चेहरा के रूप में होती थी। यूपी विधानसभा चुनावों में नकुल दुबे (Nakul Dubey) को पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।

बसपा सरकार में रहे मंत्री
बता दें कि, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे (Nakul Dubey) की गिनती ब्राह्मण चेहरा के रूप में होती थी। 2007 में पहली बार नकुल दुबे विधायक बने थे। इसके बाद मायावती सरकार में उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इसके बाद वो 2014 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2019 के आम चुनाव में वह सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से मिली सीट पर सीतापुर से चुनाव में खड़े हुए लेकिन यहां भी उन्हें हार ही नसीम हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...